Skip to content
Home | BIG BREAKING : डबरी में 3 नाबालिग बच्चियों की लाश मिलने से सनसनी, गांव में पसरा मातम.. पुलिस जांच में जुटी

BIG BREAKING : डबरी में 3 नाबालिग बच्चियों की लाश मिलने से सनसनी, गांव में पसरा मातम.. पुलिस जांच में जुटी

अम्बिकापुर। जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बकनाकला में डबरी में डूबने से दो चचेरी बहन सहित तीन बालिकाओं की मौत हो गई। तीनों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। तीनों बालिकाओं की लाश डबरी के पानी के ऊपर आ जाने के कारण घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि बकनाकला गांव के किनारे खेतों के आसपास एक डबरी है उसमें शुक्रवार की शाम गांव की ही रेणुका पिता ननकू (4) की तैरती लाश ग्रामीणों ने देखी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इधर उसकी चचेरी बहन गीता पिता चुकलु (6) तथा सोहरी नगेशिया पिता मुखदेव (12) भी घर नहीं पहुंची थी। इनकी खोजबीन भी की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। घरवालों तलाश में थे। उन्हें संदेह था कि हो सकता है कि ये दोनों बालिकाएं भी डबरी में डूबी होगी। इसी संदेह पर घरवालों ने फिर कुएं के पास जाकर देखा तो दोनों बालिकाओं का शव पानी में तैरता दिखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बालिकाओं का शव बाहर निकलवाया।

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि तीनों बालिकाओं के अलावा गांव की एक-दो और बालिकाएं भी शुक्रवार की सुबह घर से निकली थी। इनमें से एक का तो शव मिल गया लेकिन दो बालिकाओं का पता नहीं चला। पुलिस ने संभावना जताई जा रही है कि सबसे छोटी बालिका रेणुका संभवत: नहाने के लिए उतरी थी। वह डूबने लगी होगी तो उसकी चचेरी बहन गीता और सोहरी भी उसे बचाने के लिए डबरी में उतरी लेकिन बचा नहीं सकी। तीनों की डूबने से मौत हो गई। छोटी बालिका का शव तो शुक्रवार को ही पानी के ऊपर आ गया था लेकिन दो बालिकाओं का शव शनिवार को ऊपर आ गया था। कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण अभी संभावना जताई जा रही है। इस दुखद हादसे से गांव में शोक की लहर है