Skip to content
Home | 2 लाख 56 हजार 91 मैट्रिक टन धान की की हुई खरीदी

2 लाख 56 हजार 91 मैट्रिक टन धान की की हुई खरीदी

सक्ती। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्ग निर्देशन में जिले में 95 समितियों के 119 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपादित किया जा रहा है। जिले में धान खरीदी लक्ष्य 371525 मैट्रिक टन के विरूद्ध अब तक 256091 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसका 238594 मैट्रिक टन डीओ राईस मिलर को जारी कर दिया गया है तथा उनके द्वारा 173918 मैट्रिक टन धान का उठाव समितियों से कर लिया गया है।

इस प्रकार धान खरीदी के विरूद्ध 93 प्रतिशत डीओ राईस मिलर को जारी हो चुका है तथा राईस मिलर द्वारा डीओ के विरूद्ध 76 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। इसके अलावा जिले के राईस मिलर द्वारा अतंर जिला धान के डीओ के विरूद्ध 98 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। अन्य जिलों के अपेक्षा जिले में धान का डीओ जारी होना एवं उसके विरूद्ध उठाव का प्रतिशत अच्छा है। कृषको का धान क्रय करने के लिए समितिवार लिमिट तय कर दी गयी है। जिससे कृषक सुगमता पूर्वक धान का विकय संबंधित धान उपार्जन केन्द्र में कर रहा है। जिले के ऐसे राईस मिलर जिनके द्वारा धान का डीओ कटाने के उपरांत 10 दिवस के भीतर धान का उठाव नहीं किया जा रहा है उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरुआत 1 नवम्बर से हुई थी। कलेक्टर ने जिले में वास्तविक किसानों से धान खरीदी कार्य किए जाने तथा कोचिया-बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन तथा विक्रय किए जाने पर कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा बारदाने, तौल, टोकन आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी कार्यों में किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए खरीदी के साथ धान के उचित रखरखाव और उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं।