रायपुर। कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी रायपुर पहुंच गईं हैं। उनका स्वागत कांग्रेस ने सबसे खास अंदाज में किया है जिस सड़क से प्रियंका गांधी वाड्रा को गुजरना था उस सड़क में गुलाब के फूल बिछाए गए थे। इसके अलावा प्रियंका गांधी के स्वागत में फूलों की बारिश भी हो रही थी। इससे पहले किसी नेता के लिए इतनी भव्य तैयारी पहले कभी नहीं की गई है इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साथ नजर आए।
दरअसल शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा रायपुर पहुंच गई हैं। सुबह करीब 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके स्वागत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीएस चीफ मोहन मरकाम और बाकी कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे थे। एयरपोर्ट में ढोल नगाड़े के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत हुआ। इसके बाद जब एयरपोर्ट से काफिला बाहर निकला तो हजारों कांग्रेसी सड़को पर खड़े थे। सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का स्वागत बांस की माला पहनाकर किया।
बता दें कि अधिवेशन के पहले दिन राहुल-सोनिया गांधी का भी स्वागत इसी माले से किया गया था। ये माला छत्तीसगढ़ के आदिवासी संस्कृति का प्रतीक माने जाते हैं। प्रियंका गांधी को देखने के लिए लंबी कतार लगी थी। डीजे बज रहे थे आसमान से फूलों की बारिश हो रही थी।

सीएम ने पहनाई बांस की माला
जमीन में गुलाब के फूल बिछाए गए थे। प्रियंका गांधी वाड्रा भव्य स्वागत को देख कार से बाहर निकलीं। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में मौजूद थे प्रियंका गांधी का काफिला गुलाब के फूलों से गुजर कर जा रहा था।

प्रियंका गांधी ने हजारों कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन
उनके ऊपर फूलों की बारिश की जा रही थी। ये नजारा देख कर प्रियंका गांधी वाड्रा भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन भी किया। वहीं उनके साथ पूरे सफर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी साथ नजर आए।
#WATCH | Chhattisgarh: Flower petals were laid on the streets to welcome Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and other Congress leaders in Raipur for the 85th Plenary Session of the party. pic.twitter.com/Z4hozwKDl8
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 25, 2023
छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी वाड्रा का धूमधाम से स्वागत किया गया है। वैसे पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी बड़े नेता के लिए सड़कों पर गुलाब के फूल बिछाए गए हो। छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के पहली बार आगमन को खास बनाने के लिए कांग्रेस ने सड़को पर गुलाब के फूल बिछा दिए है।
Congress plenary session: Street paved with flower petals to welcome Priyanka Gandhi in Raipur
— ANI Digital (@ani_digital) February 25, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/yaaJYFD87b#PriyankaGandhi #Raipur #Chhattisgarh #Congress #PlenarySession pic.twitter.com/pzYmHasAsK
जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के स्वागत में दो किलोमीटर दूरी तक सड़क को सजाने के लिए करीब छह हजार किलोग्राम से अधिक गुलाब के फूलों का उपयोग किया गया। आपको ये भी बता दें कि प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल की जोड़ी ने हिमाचल प्रदेश में कमाल किया था। देशभर में लगातार कांग्रेस की हार के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई थी। इससे पहले यूपी में भी चुनावी अभियान में प्रियंका गांधी वाड्रा और भूपेश बघेल ने साथ काम किया है।

प्रियंका गांधी के स्वागत में 2 किलोमीटर तक बिछाए गए 6000 किलो गुलाब के फूल
