Skip to content
Home | CG News : राष्ट्रपति 31 अगस्त को ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज थीम करेंगी लॉन्च

CG News : राष्ट्रपति 31 अगस्त को ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज थीम करेंगी लॉन्च

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। इस दौरान वे राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आयोजित अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली छत्तीसगढ़ यात्रा है। राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त की सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वे रायपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके अलावा वे महंत घासीदास संग्रहालय का भी दौरा करेंगी।

अगले दिन बिलासपुर में महामाया मंदिर के दर्शन करेंगी और गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी । सुबह 9:25 बजे दिल्ली से रवाना होंगी सुबह 11.05 बजे पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगी 11.05 बजे पर 11:20 बजे तक गार्ड ऑफ ऑनर, 11:20 बजे पर एयरपोर्ट से शांति सरोवर, विधानसभा पहुंचेंगी, 11.50 बजे पर ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज थीम की लॉन्चिंग 12:50 बजे कार्यक्रम से रवाना होंगी।

1:00 बजे राजभवन में ब्रम्हाकुमारी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी, शाम 4:00 बजे राजभवन से रवाना होकर 4:10 बजे महंत घासीदास संग्रहालय पहुंचेगी, 35 मिनट तक राजभवन में रुकने के बाद राजभवन रवाना होंगी। शाम 5 बजे राजभवन में पौध रोपण करेंगी। शाम 7:30 बजे राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी, राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी।