Skip to content
Home | Raigarh News : छत्तीसगढ़ में भाँचा के पैर छुने का ओपी ने राज बताया

Raigarh News : छत्तीसगढ़ में भाँचा के पैर छुने का ओपी ने राज बताया

धर्मांतरण के मुद्दे पर हुए हमलावर

रायगढ़। चंद्रपुर विधानसभा के ग्राम सपोस के कोसमंदा में एक दिवसीय मेला में आयोजन के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भगवान राम की माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। इस खास रिश्ते की वजह से भगवान राम छत्तीसगढ़वासियों के भाँचा है। उत्तर प्रदेश दिल्ली में भांचा के पैर छुने की परंपरा नही रहती है। चूंकि भगवान राम हमारे भांचा है इसलिए छत्तीसगढ़ के लोग अपने अपने भाँचा के पैर अवश्य छूते है।

अध्यात्म दर्शन का उल्लेख करते हुए ओपी ने कहा प्रकृति का यह नियम है कि यहां से जो कुछ अर्जित किया है उसे वितरित कर दीजिए अन्यथा छोड़ कर जाना पड़ेगा साथ में ले जाने की व्यवस्था नहीं है। लेकिन राम नामी समाज को अपने शरीर में राम का नाम लिखता है यही नाम साथ में जाता है। ऐसे समाज जिनके लोग राम का नाम अपने शरीर में लिखकर अंतिम समय तक साथ रखते है उससे बड़ा विचार वाला समाज देश में कोई दूजा नहीं है। ओपी ने कलेक्टर रहने के दौरान ऐसे ही एक बड़े आयोजन में सहभागिता निभाए जाने का स्मरण भी किया। राम नामी समाज का अध्यन विश्लेषण करने दिल्ली से बड़े बड़े विचारक चिंतक भी आते है। छत्तीसगढ़ की पुरातन परंपरा का स्मरण कराते हुए कहा कि किसी के मिलने पर आपस में राम राम बोलते है।

इशारे इशारे में ओपी ने धर्मांतरण को निशाने पर बिना किसी के नाम का उल्लेख किए बिना कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि राजनैतिक ताकते हमे हमारी परंपरा से दूर करने की साजिश कर रही है। ओपी इस बात से नाराज भी दिखे कि महज राजनैतिक स्वार्थ के लिए प्रदेश में धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा। ओपी चौधरी ने धर्मांतरण से देश प्रदेश क्षेत्र समाज को बचाए जाने की वकालत भी की। हमारी संस्कृति में मौजूद परंपरा को सही तरीके से निभाए जाने की आवश्यकता भी जताई। रामनामी समाज को उल्लेखनीय कार्यों हेतु बधाई शुभकामनाए देते हुए ओपी ने कहा आप लोगो ने हमारी संस्कृति को बचाया है।