सक्ती। सत्य साई सेवा समिति सक्ती द्वारा बाबा का 97 वां जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सभागार में मनाया गया। अतिथि के रूप में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सत्य साई बाबा के चरणों में पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात सत्य साई सेवा समिति ने कलेक्टर को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कलेक्टर ने समिति की महिला पदाधिकारियों को शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शालू पाहवा को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने कहा कि सत्य साई सेवा समिति के द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।
आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों से प्रशासन को भी कुछ सीखने को मिलता है। सत्य साई सेवा समिति जिला प्रशासन के साथ जुडक़र कार्य करें। उन्होंने विभिन्न वेशभूषा में उपस्थित बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोई भी शिक्षा तब तक अच्छी नहीं है, जब वह कुछ अच्छा ना कर पाए। हमें स्कूल के बच्चे को जो बाल रूप में रहता है, उसे जैसी शिक्षा देना चाहेंगे जैसा बनाना चाहेंगे वैसा ही बनेगा। ठीक उसी प्रकार सक्ती नवीन जिला है। अभी यह शुरुआत है इसे हम जैसा रूप देना चाहेंगे वैसा बन जाएगा। सक्ती को अच्छा बनाने के लिए हमें सभी नागरिकों का सहयोग चाहिए। सत्य साई सेवा समिति का सहयोग जिला प्रशासन भी हमेशा करता रहेगा। उन्होंने सत्य साई सेवा समिति के द्वारा पुट्टपर्ती सत्य साई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सेवा कार्य में जाने सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि आपका यह समिति ऊंचाइयों को छुए, यही मेरी शुभकामना है।
इससे पहले कार्यक्रम का प्रारंभ 23 नवंबर सुबह 5 बजे ओमकारम, सुप्रभातम एवं नगर संकीर्तन के साथ किया गया। नगर संकीर्तन में सत्य साई बाबा की पालकी यात्रा भी साथ में निकाली गई। सत्य साई बाबा के जन्मोत्सव को साई सप्ताह के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 10:30 बजे मरीजों को फल वितरण कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। 23 नवंबर को सत्य साई सेवा समिति द्वारा दोपहर 1:30 बजे नवजीवन मूक-बधिर स्कूल में बच्चों के साथ केक काटकर सत्य साई बाबा का जन्म उत्सव मनाया। अंचल के सुप्रसिद्ध कलाकार दिलेश पटेल एवं पुष्पा वैष्णव ने भजनों की प्रस्तुति दी।
वही बाल विकास के नन्हें कलाकारों ने एक से बढक़र एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्जवलन समिति संयोजक विनोद खेतान ने किया। कार्यक्रम के पश्चात विद्या ज्योति राज्य समन्वयक अमित शर्मा ने महामंगल आरती की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के संयोजक विनोद खेतान, विद्या ज्योति राज्य समन्वयक अमित शर्मा, जिला सेवा प्रभारी मनोज यादव, परस यादव, गोविंद यादव, दिवाकर देवांगन, पीएस राव, बीके चक्रवर्ती, निरंजन यादव, अमंक जोशी, चंदूलाल देवांगन, नारायण देवांगन, जयनारायण देवांगन, खेमचंद देवांगन, मुकेश शर्मा, योगेश देवांगन, ज्ञान देवांगन, गिरधारी जायसवाल, संतोष क्षत्रिय, महेंद्र प्रधान, जय देवांगन, गौरव यादव, स्वर्णिम यादव, स्वामी यादव, प्रत्यक्ष यादव, महिला सदस्यों में जोन शैक्षणिक प्रभारी श्रीमती अंजूलता यादव, बाल विकास गुरु श्रीमती सीता यादव, शैलजा यादव, मोनिका प्रधान, लक्ष्मी प्रधान, सदस्य के रूप में पुनी देवांगन, सुशीला देवांगन, निशा यादव, कमला देवांगन, चंद्रकला देवांगन, उषा देवांगन, कमला देवांगन, सुषमा जायसवाल, बद्रिका जायसवाल, ईश्वरी प्रधान ने अपना योगदान दिया।
