Skip to content

Home | हौले हौले रमन पर साधा निशाना नंदकुमार ने

हौले हौले रमन पर साधा निशाना नंदकुमार ने

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छत्तीसगढ़ी में एक कविता लिखी है। इस कविता के माध्यम से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा है। इस कविता को उन्होंने अपने ट्वीटर पर साझा करते हुए एक कैप्शन दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है, जिनके घर खुद कांच के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारा करते। नंदकुमार साय ने रमन राज में भाजपा के पोल-खोल स्लोगन के साथ एक कविता लिखी है, इस कविता के माध्यम से उन्होंने भाजपा कार्यकाल में किए गए कार्यों में भ्रष्टाचार की बात कही है और जल्द ही इसके उजागर की बात कही है। नंदकुमार साय ने लिखा है- घर घर जाबो, खोजबो मोबाईल अऊ खोलबो जनता के कई सौ करोड़ के पोल, मोबाईल तो दूर हवै खोखा भी नई दिखथे, केतना तै फेंकवा देहे माटी के मोल ।। रतनजोत से कतकी डीजल बनाय अऊ कतकी करोड़ के होईस झोल। बहुत जल्दी तो पारी भी आवधे संगी, थोड़ा सा तोल मोल के बोल।