Skip to content
Home | मंत्री उमेश पटेल बिंजकोट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

मंत्री उमेश पटेल बिंजकोट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

कथा वाचक पं. नुकेतन दुबे जी महाराज से लिए आशीर्वाद

खरसिया। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शनिवार को खरसिया के ग्राम बिंजकोट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथा व्यास पर विराजमान पं. नुकेतन दुबे जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान मंत्री पटेल ने आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने भागवत कथा स्थल में बैठकर भागवत कथा भी सुनी।

मंत्री उमेश पटेल के साथ जिला पंचायत सदस्य अवध राम पटेल, कांग्रेसी नेता मुकेश पटेल, डोलनारायण नायक, परदेशी पटेल, गिरिश राठिया, लवकुश पटेल, हिन्दू पटेल, भागवत पटेल, रामकुमार कुम्हार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।