Skip to content
Home | Raigarh News : लखन पटले का नांदगांव ट्रांसफर, संजय ध्रुव रायगढ़ के नए ASP

Raigarh News : लखन पटले का नांदगांव ट्रांसफर, संजय ध्रुव रायगढ़ के नए ASP

अभिनव उपाध्याय रायगढ़ के नए CSP स्नेहिल साहू सारंगढ़ के नए SDOP

रायगढ़। आज राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई है जिसके अनुसार संजय महादेव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग, संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग, से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रायगढ़, लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव,  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शहर रायपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एटीएस पुलिस मुख्यालय रायपुर, अभिषेक माहेश्वरी सहायक महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, सचिन्द्र चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस बोरगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार,

लालचंद मोहले नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खैरागढ़, कौशलेन्द्र पटेल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी दुर्ग से उप  पुलिस अधीक्षक चिट फण्ड और वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण प्रकोष्ठ रायपुर रेंज, अभिषेक झा उप पुलिस अधीक्षक मख्यालय दुर्ग से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी वाड्रफनगर, स्नेहिल साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़, मंजूलता बाज नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महासमुंद, अमित पटेल उप पुलिस अधीक्षक चिट फण्ड और वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण प्रकोष्ट रायपुर रेंज से नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा से नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रायपुर, 

सुश्री लितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक दर्री कोरबा से उप पुलिस अधीक्षक कोंडागांव, दिनेश सिन्हा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खैरागढ़ से उप पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर, अभिषेक केशरी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कुरूद धमतरी से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सरायपाली, कृष्ण कुमार पटेल अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगढ़ से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कुरूद धमतरी, मणिशंकर चंद्रा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी फरसागांव से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय दुर्ग, नेहा पवार उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) बीजापुर से  उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरूद्ध अपराध शाखा) धमतरी, राजीव शर्मा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बेमेतरा से नगर पुलिस अधीक्षक उरला,

विश्वदीपक त्रिपाठी नगर पुलिस अधीक्षक उरला से नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, आशा कुमारी उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, सुश्री ललिता मेहर उप पुलिस अधीक्षक ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बस्तर से उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू रायपुर, प्रतिभा चंद्रा उप पुलिस अधीक्षक कोंडागांव से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बागबाहरा, चित्राा वर्मा उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) कांकेर से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला रायपुर, अनिल विश्वकर्मा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी वाड्रफनगर से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी फरसगांव, अभिनव उपाध्याय अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कुटरू जिला बीजापुर से  नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़, ज्योत्सना चौधरी उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) बलरामपुर से उप पुलिस अधीक्षक अजाक रायपुर, प्रभात पटेल अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारंगढ़ से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगढ़, कपिल चंद्रा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बागबहरा से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी किरन्दुल दंतेवाड़ा, सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक दुर्ग,

गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक टै्रफिक दुर्ग से उप पुलिस अधीक्षक टै्रफिक रायपुर, कर्ण कुमार उइके अनुविभागीय पुलिस अधिकारी किरन्दुल दंतेवाड़ा से नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा, मनोज तिर्की नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बेमेतरा, विकास पटेल अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सरयपाली से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कुटरू जिला बीजापुर,  बिन्दराज उप पुलिस अधीक्षक टै्रफिक रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक दुर्ग,  कामता प्रसाद दीवान उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक टै्रफिक अंबिकापुर, सुश्री कल्पना वर्मा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महासमुद से नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर।