खरसिया। विगत 16 मार्च सुबह लगभग 10 बजे सतीश अग्रवाल ने नगर पालिका कार्यालय दीवार पर जगह-जगह में वॉल पेंट से गंदा किया। उक्त संबंध में कार्यालय पहुंचने वालों ने देखा एवं रंग रोगन पुताई कार्य कर रहे कर्मचारियों से पूछने पर बताया गया कि सतीश अग्रवाल ने दीवार को पेंट से गंदा किया है। साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों के निवास पर भी इस प्रकार का पेंट से लिखकर गंदा किया जा रहा है। वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय भवन शासकीय संपत्ति प्राक्कलन राशि 3.48 का रंग रोगन पोताई कार्य चल रहा है। एवं सार्वजनिक अन्य संपत्ति में भी इसके द्वारा पेंट से लिखने से शासकीय धन अनुमानित राशि 25 हजार रुपए की हानि हुई है, जिससे अतिरिक्त भार पड़ रहा है। उपरोक्त संबंध में शासकीय धन की क्षति हुई है आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
