Skip to content
Home | दुःखद खबर : युवा पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की बेटी ‘थिया उपाध्याय’ का आकस्मिक निधन, कैंसर से जंग लड़ रही थी मासूम, परिजनों एवं पत्रकार जगत में शोक की लहर

दुःखद खबर : युवा पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की बेटी ‘थिया उपाध्याय’ का आकस्मिक निधन, कैंसर से जंग लड़ रही थी मासूम, परिजनों एवं पत्रकार जगत में शोक की लहर

3 साल 2 महीने की थी अभिषेक उपाध्याय की बेटी थिया उपाध्याय, कैंसर का चल रहा था इलाज

रायगढ़। रायगढ़ जिले के प्रतिष्ठित युवा पत्रकार अभिषेक उपाध्याय एवं परिवार के ऊपर इस वक्त दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिषेक उपाध्याय और पूनम द्विवेदी की 3 साल 2 महीने की मासूम बेटी थिया उपाध्याय का विगत 9 दिसंबर को इलाज के दौरान निधन हो गया है। नन्हीं थिया कैंसर (plueo pulmonomary blastoma type 3) से जंग लड़ रही थी। थिया का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा था। डॉक्टरों के लाख प्रयासों के बावजूद प्रकृति की क्रूरता के सामने किसी की एक न चली और मासूम जिंदगी की जंग हार गई।

असमय ही नन्हीं थिया उपाध्याय के बैकुंठ गमन की खबर ने जिलेवासियों को झकझोर दिया है। परिजनों से लेकर, पत्रकारों एवं अभिषेक उपाध्याय के सहपाठियों व मित्रों में शोक की लहर व्याप्त है। जिसने भी इस खबर को सुना वो स्तब्ध हो गया है। लोग मासूम थिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त उपाध्याय परिवार को हौसला दे रहें हैं। केलो प्रवाह परिवार मासूम थिया उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि परिजनों को इस वज्राघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

थिया उपाध्याय