सरिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए पुलिस प्रशासन को धमकी देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज सरिया थाना पहुंचकर भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है। विदित हो कि विगत दिनों भाजपा ने सरिया थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। बताया जाता है कि सरिया थाना से लगा हुआ ग्राम पंचायत कंचनपुर में शासकीय संपत्ति की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा निष्क्रियता बरते जाने के कारण भाजपा ने सरिया थाना पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए चोरी के मामले में ठोस कार्यवाही की मांग की थी।
जिस पर आज कांग्रेस के द्वारा अपने नेता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने वाले भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर थाने में प्रदर्शन किया, पुलिस द्वारा कांग्रेस जनों से आवेदन लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार 2 दिसंबर सुबह 12 बजे कमल प्रधान कंचनपुर के साथ कांग्रेस जन बड़ी संख्या में यहां पहुंचे थे और भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आवेदन दिए हैं। आवेदन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है। इस मामले पर कांग्रेस का कहना है कि यदि शीघ्र ही भाजपा नेता के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जावेगा।
इसी के साथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि आवेदन पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मामला विधानसभा में भी गूंज सकता है। थाना प्रभारी से मांग कर रहे थे कि मुख्यमंत्री को अशोभनीय शब्दों के साथ संबोधन करने वाले भाजपा नेता को तत्काल गिरफ्तार की जाए। सरिया थाने में पहुंचे कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया अध्यक्ष केशव पातर, पूर्ण चंद बैरागी बैरागी, नंदकिशोर विशवाल बृजेश स्वर्णकार, नरेंद्र डनसेना अजय शराप, बुद्धदेव बेहरा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
