Skip to content
Home | गिरिजा देवी त्रिवेदी का देहावसान

गिरिजा देवी त्रिवेदी का देहावसान

रायगढ़। रामगुड़ी पारा निवासी स्व. प्रवेश कुमार त्रिवेदी की अर्धांगिनी श्रीमती गिरिजा देवी त्रिवेदी का 1 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े 8 बजे निधन हो गया। 80 वर्षीया श्रीमती त्रिवेदी कुछ समय से अस्वस्थ थीं। वे मिलनसार, मृदुभाषी और धार्मिक प्रवृत्ति की सामाजिक महिला थीं। वे अपने पीछे तीन पुत्र राजेश त्रिवेदी, दीपक त्रिवेदी, प्रकाश त्रिवेदी (वीडियो) और एक बेटी संध्या त्रिवेदी सहित भरे पूरे परिवार छोड़ गईं हैं। रविवार सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकली और सर्किट हाउस रोड स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया, जहां विभिन्न वर्ग के लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।