खरसिया। पिकअप वाहन में अवैध वनोपज परिवहन करते हुए वन विभाग के अमले ने रंगे हाथों धर दबोच लिया। इस मामले में चित्रभान जायसवाल को गिरफ्तार किया है। और संलग्न पिकअप वाहन को जब्त किया जाकर पीओआर जारी किया है। यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की है। जब्त वाहन कीमत लगभग पांच लाख आंकी जा रही है।
वन विभाग के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रहे अवैध लकडी तस्करी पर रोक लगाने क लिए स्टायलो मण्डावी (भा. व. से.) वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ के निर्देश एवं मनोज विश्वकर्मा उप वनमण्डलाधिकारी घरघोड़ा के मार्गदर्शन पर वन परिक्षेत्र खरसिया के परिक्षेत्र अधिकारी गोकुल प्रसाद यादव, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी चन्द्रकुमार राठिया, सदानंद रात्रे वनरक्षक, गोर्वधन राठौर वनरक्षक, दिनेश कुमार डनसेना वनपाल, उमाशंकर डनसेना उप वनक्षेत्रपाल, राकेश कुमार नेताम वनरक्षक, नामदेव राठिया वनरक्षक, अजय कुमार चन्द्रा एवं अन्य स्टाफ खरसिया रेन्ज के द्वारा रात्रि गश्त के समय में एक सफेद रंग की वाहन क्रमांक सीजी 13 एएम 1653 को पलगढ़ा घाट के नीचे एनएच 49 रोड पर शंका के आधार पर रोककर जांच किया गया।
जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहन में 6 नग बीजा का ईमारती लट्ठा 1.320 घ. मी. लकड़ी लोड था। वाहन चालक का नाम एवं पता परिवहन किये जा रहे वनोपज के वैध कागजात पूछा गया तो विवरण निम्नानुसार बताया गया। चालक स्वयं का गाड़ी होना, नाम चित्रभान जायसवाल पिता भारतलाल जायसवाल साकिन मदनपुर गौशाला रोड का रहने वाला बताया एवं स्वयं के उपयोग बाबत परिक्षेत्र छाल के शासकीय जंगल से लाना कबूल किया। अवैध लकड़ी परिवहन पर वन अमला जब्ती की कार्यवाही कर POR No. 4497/215 दिसंबर दर्ज कर विवेचना जारी है। जब्त वनोपज का अनुमानित कीमत 20,000 रू. एवं बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 एएम 1653 की अनुमानित कीमत 5 लाख रूपये है।
