छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में भीषण आग का तांडव : ईदी ट्रेडर्स और नगमा प्लास्टिक के कबाड़ गोदाम में लगी आग, आदित्य हीरो शोरूम भी चपेट में, दर्जन भर बाइक स्वाहा! लाखों का नुकसान, कई किलोमीटर तक दिखा काला धुआं.. देखें Video और सबसे अलग तस्वीरें

E0A486E0A497E0A49CE0A4A8E0A580
  • राजेश जैन के साथ मोहम्मद राज की ग्राउंड रिपोर्टिंग

रायगढ़। सारंगढ़-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ईदी ट्रेडर्स व नगमा प्लास्टिक फर्म के कबाड़ गोदाम में शनिवार की दोपहर को अचानक आग लगने से आस पास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठी आग की लपटों ने बगल में स्थित बाईक शो रूम को भी अपनी चपेट में ले ली थी। वहीं गोदाम में रखे टायर व प्लास्टिक सामान के जलने से काले धुएं का गुब्बार इस कदर उठा कि सडक़ पर अंधेरा छा गया था। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल जूटमिल पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा नगर सेना सहित उद्योगों की आधा दर्जन दमकल की मदद से लगभग 6 घंटे की भारी मशक्कत के बाद कहीं जा कर आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है परंतु लाखों रूपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि गोदाम के पीछे किसी ने कचरे में आग लगा दिया था जिसकी चिंगारी हवा में उड़ कर आने के कारण आग लगना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर छातामुड़ा में मुख्य सडक़ से लग कर ईदी ट्रेडर्स व नगमा प्लास्टिक फर्म के कबाड़ गोदाम है। गोदाम में अधिकांश तौर पर पुराने टायर, प्लास्टिक कुर्सियां व अन्य प्लास्टिक सामग्रियां भारी मात्रा में डंप थी। शनिवार की दोपहर को तकरीबन साढ़े 12 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। इससे पहले कि आग बुझाने का कोई इंतजाम किया जाता प्लास्टिक सामग्री व टायर होने की वजह से देखते ही देखते पुरे गोदाम को अपने चपेट में लेते हुए आग की लपटें उठने लगी।

आग की लपटों के साथ ही काले धुएं का गुब्बार इस कदर उडऩे लगा कि आस पास क्षेत्र में अधेंरा सा छा गया था। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया तथा सडक़ के दोनों ओर यातायात भी थम गया था। घटना को देख आस पास के लोग काफी संख्या में वहां जमा हो गये और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तथा फायर बिग्रेड व पुलिस को इसकी सूचना दी गई। आग बढ़ते हुए गोदाम के बगल में आदित्य हीरो शो रूम के पीछे की तरफ भी फैल गई थी। वहीं आग लगने की जानकारी मिलते ही नगर सेना द्वारा संचालित फायर बिग्रेड तत्काल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के काम में जुटी।

वहीं, एक-दो दमकल से भीषण आग पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा था और धीरे धीरे आग कबाड़ गोदाम के बगल स्थित हीरो शो रूम की ओर बढऩे लगी। इस स्थिति को देखते हुए तत्काल एनटीपीसी, जिंदल से भी फायर ब्रिगेड बुलाया गया। वहीं लगभग 10 किलोमीटर दूर से भी धुएं का गुब्बार दिख रहा था जिससे आग की भीषणता का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता था। लगभग 6 घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है परंतु लाखों रूपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

सर्विसिंग के लिए आई गाडिय़ां जल कर हुई खाक

कबाड़ गोदाम से आग की लपटें बगल में हीरो शो रूम को भी अपनी चपेट में ले लिया था। हालांकि आग के फैलने की संभावना को देखते हुए प्रबंधन द्वारा तत्काल शो रूम को खाली करवाना प्रारंभ कर दिया गया था। सबसे पहले शो रूम में रखी नई दुपहिया गाडिय़ों को एक-एक कर बाहर निकाला गया तथा शो रूम के अन्य सामान व दस्तावेजों को भी वहां से हटवाया गया, परतुं इसी बीच गोदाम से बढ़ कर आग शो रूम के पिछे हिस्से में फैल गई थी जिससे वहां रखी सर्विसिंग के लिए आई गाडिय़ां जल कर खाक हो गई। हालांकि कितनी गाडिय़ां जली है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

img 20260524 wa00547746491414305791893
बाइक जलकर राख

टायर व प्लास्टिक सामान होने की वजह से बढ़ी परेशानी

शनिवार को भीषण गर्मी के साथ ही तेज हवा भी चल रही थी। इस वजह से आग की चिंगारी जहां उड़ कर गोदाम में गिरी वहीं तेज हवा से आग भडक़ उठी। इसके साथ ही कबाड़ गोदाम में पुराने टायरों के अलावा प्लास्टिक कुर्सियां, प्लास्टिक की बोतल व अन्य सामग्री के साथ ही कागज के ढेर पड़े थे। यही वजह है कि कागज व प्लास्टिक सामान होने के कारण आग तेजी से फैली और आग बुझााने में भी दमकलकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ कांच की बोतलों में मोबील भी था जिससे कांच की बोतल के फटने से मोबील सहित आग छिटककर दुसरी ओर फैल रही थी। 

img 20260524 wa00538799304357654104244
आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड

सड़क पर लगा जाम

मुख्य मार्ग पर स्थित कबाड़ गोदाम में आग लगने के कारण रायगढ़ सारंगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के पहिये थम गये थे जिससे सडक़ के दोनों ओर जाम लग गया था। वहीं पुलिस ने यातायात व्यवस्था को ठीक करते हुए अटल चौक से मार्ग परिवर्तित कर पुसौर रोड से वाहनों को आवागमन शुरू करवाया। वहीं कोड़ातराई से भी पुसौर की ओर मार्ग परिवर्तित कर रायगढ़ आने वाली वाहनों को औरदा मार्ग से भेजा गया। 

img 20260524 wa00503601748126821618275
हीरो शोरूम तक आग पहुँचीं, लाखों का नुकसान

..…. और बच गई बस्ती

कबाड़ गोदाम के साथ ही बाईक शो रूम में आग को फैलते देख पास ही घनी आबादी वाली बस्ती है जहां के रहवासियों को उनके मोहल्ले तक आग के बढऩे का खतरा लगने लगा था। हालांकि फायर ब्रिगेड की मदद से पिछे की ओर से भी अलग से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा था जिससे बस्ती की ओर आग नहीं फैल पाई अन्यथा मौके से मात्र दो सौ मीटर दूर पर स्थित घनी आबादी वाले मोहल्ले में भी आग लगने से इनकार नहीं किया जा सकता था।

img 20260524 wa00493058869387986454459
बच गई बस्ती

डटा रहा प्रशासनिक अमला

आग लगने की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस टीम के अलावा एसएसपी शशिमोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल सोनी, तहसीलदार शिव डडसेना, नायब तहसीलदार आनुराधा पटेल, डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व यातायात पुलिस मौके पर पहुंचे और उद्योगों से संपर्क कर फायर ब्रिगेड मंगवाते हुए आग बुझाने का प्रयास किये साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सम्हाला। 

img 20260524 wa00398383756194497802368
मौके पर डटे रहे प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी

स्थानीय लोगों ने भी बढ़ाये मदद के लिए हाथ

कबाड़ गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलते ही आस पास के लोग वहां जमा हो गये तथा जिससे जैसा बन पड़ा वह आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने हर प्रकार से आग पर काबू पाने के लिए मदद की जिससे आग को अधिक बढऩे से रोका जा सका और एक बड़ी अनहोनी टल गई। वहीं भीषण गर्मी में आग बुझाने के लिए लगे अधिकारी व कर्मचारी सहित दमकलकर्मियों को भी पेयजल की सुविधा भी स्थानिय लोगों द्वारा उपलब्ध कराई गई। 

img 20260524 wa00446597408004398052473
सड़क पर भीड़

इनका रहा योगदान

भीषण आग पर काबू पाने के लिए सर्वप्रथम नगर सेना के दो दमकल पहुंचे, परंतु आग इतनी भयावह थी कि दो दमकल काफी नहीं थे। वहंी मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उद्योग प्रबंधनों से संपर्क कर उनकी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिससे जिंदल, एनटीपीसी, अदानी सहित पड़ोसी जिले सारंगढ़ से भी फायर ब्रिगेड पहुंची और सभी दमकल के सहयोग से आग पर काबु पाया जा सका अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती थी।

img 20260524 wa00464989243236526438307

क्या कहते हैं तहसीलदार 

आग काफी भीषण थी, तत्काल फायर ब्रिगेड से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। बाईक शो रूम से लगभग गाडिय़ों को बाहर निकाल लिया गया था। वहीं आग लगने के वास्तविक कारण एवं कितने का नुकसान हुआ है इस बात का खुलासा जांच के बाद ही हो पायेगा। फिलहाल आग बुझाने को प्राथमिकता से लिया गया था, आगे जांच की जाएगी।

– शिव डनसेना तहसीलदार रायगढ़

देखिए आगजनी की एक्सलूसिव तस्वीरें, फोटो जर्नलिस्ट मोहम्मद राज

img 20260524 wa00431681784911210644205
img 20260524 wa00295572125079282314401
img 20260524 wa00275544768135535288513
img 20260524 wa00261031116741451902697
img 20260524 wa00734028742905675487196
img 20260524 wa00803862853916394005019
img 20260524 wa00811891337117656127543
img 20260524 wa00822425879558782513371
img 20260524 wa00307054191474549479429
img 20260524 wa00284469185568085053618
img 20260524 wa00336637518315125983030
img 20260524 wa00372210889018083146611
img 20260524 wa00313762855125570704793
img 20260524 wa00327786066957184104169
img 20260524 wa00367888628923918380286
img 20260524 wa00397977680963148714684
img 20260524 wa00388029981701331147662
img 20260524 wa00347260617400618887937
img 20260524 wa00405143779760727533738
img 20260524 wa00482244299783552691769
img 20260524 wa00493624240309255623023
img 20260524 wa00523851684067840386466
img 20260524 wa00337436405958478713623
img 20260524 wa0034108591304624225721
img 20260524 wa00405168272077219764136
img 20260524 wa00641559251824275796919
img 20260524 wa00574406702207200769458
img 20260524 wa007090359435990328588
img 20260524 wa00624368268824061457391
img 20260524 wa00725338176761560674255
img 20260524 wa00664062635108529945919
img 20260524 wa0059746688077672119601
img 20260524 wa00634182578344766748690
img 20260524 wa0071550844795770130304
img 20260524 wa00756447594712325164590
img 20260524 wa00692546189995734432731
img 20260524 wa00657005833578745995177
img 20260524 wa00674568493368980284982
img 20260524 wa00617451605581577777551
img 20260524 wa00601522171512708226897
img 20260524 wa00735274706718871951192
img 20260524 wa00682409846090335131165
img 20260524 wa00768461729949105197102

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: