Skip to content
Home | Raigarh News : नगर साहू संघ किरोड़ीमल नगर का चुनाव मनोनयन संपन्न

Raigarh News : नगर साहू संघ किरोड़ीमल नगर का चुनाव मनोनयन संपन्न

रायगढ़। नगर साहू संघ किरोड़ीमल नगर की एक आवश्यक आम सभा का आयोजन 16 जनवरी 2023 सोमवार को किया गया। उक्त आम सभा में रायगढ़ जिला साहु संघ से पर्यवेक्षक के रूप में जिला व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू, जिला कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर साहू, नगर व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामलाल साहू के गारिमामय उपस्थिति में सामाजिक संगठन चुनाव/मनोनयन के संबंध में उपस्थित स्वजनों के सम्मुख चर्चा परिचर्चा किया गया।

आम सभा में विधिवत् सर्व सहमति से बाल कृष्ण साहू को द्वितीय बार नगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत/निर्वाचित किया गया। पुरुष उपाध्यक्ष पद हेतु लखन लाल साहू, सालिक राम साहू, महिला उपाध्यक्ष हेतु श्रीमती प्रेमलता साहू, सचिव प्रवीन साहू, संगठन सचिव धजाराम साहू, संरक्षक सेतराम साहू, रामेश्वर प्रसाद साहू, मीडिया प्रभारी टेकराम साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोचन साहू, उपाध्यक्ष लालाराम साहू, न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश साहू, उपाध्यक्ष तेजलाल साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दूर्गेश साहू, उपाध्यक्ष आरेश साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमेश्वर साहू, उपाध्यक्ष गुलाबचन्द साहू को मनोनीत/निर्वाचित करते हुए समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रकट किए।