Skip to content
Home | Google Alert : गूगल पर इन चीजों को न करें सर्च, वरना हो सकती है जेल

Google Alert : गूगल पर इन चीजों को न करें सर्च, वरना हो सकती है जेल

Google: अगर आपको ये पता करना है कि दिल्ली से जयपुर जाने का रास्ता कहां से है? अगर आपको किसी सवाल का जवाब जानना है? अगर आपको किसी व्यक्ति के बारे में कुछ पता करना है आदि? तो लगभग सभी लोग गूगल पर सर्च करते हैं। दरअसल, गूगल की मदद से आप लगभग सबकुछ जान सकते हैं। इसके लिए बस आपके मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट होना चाहिए और फिर आप गूगल सर्च इंजन पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। लेकिन गूगल पर हम सबकुछ सर्च नहीं कर सकते, क्योंकि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें अगर आप गूगल पर सर्च नहीं कर सकते और अगर आपने ऐसा किया तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आपको गूगल पर कौन सी चीजें सर्च नहीं करनी है। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं…

इन चीजों को न करें सर्च:-

पहली चीज

  • गूगल का इस्तेमाल आपको अच्छी चीजें सर्च करने के लिए करना चाहिए न कि बम कैसे बनता है, इसके लिए। अगर आप गूगल पर बम बनाने के तरीके के बारे में सर्च करते हैं, तो आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाते हैं और फिर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।

दूसरी चीज

  • गूगल पर आपको कभी भी चाइल्ड पॉर्न यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को सर्च नहीं करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सकती है। इसको लेकर भारत में कानून है।
  • भारत के कानून पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सुरक्षित रखना कानूनन अपराध है। अगर आप इस जुर्म में पकड़े जाते हैं, तो आपको 5 से 7 साल तक जेल भेजने का प्रावधान है।

तीसरी चीज

  • गूगल पर आपको कभी भी किसी आतंकवादी संगठन से जुड़ने के तरीके के बारे में सर्च नहीं करना चाहिए। ये पूरी तरह से गलत है, और अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो आपके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

चौथी चीज

  • गूगल पर कभी भी गर्भपात करने के तरीकों के बारे में सर्च न करें, क्योंकि यहां पर आपको कई ऐसे तरीके मिल जाएंगे जो आपको दिक्कत में डाल सकते हैं। इसलिए अगर आपको गर्भपात के बारे में कुछ भी जानना है तो इसके लिए डॉक्टर से ही संपर्क करें। वहीं, भारत में डॉक्टर की उचित मंजूरी के बिना गर्भपात करवाना गैरकानूनी है।