रायगढ़, 30 अगस्त। दशकों से पहाड़ों से घिरे हुए प्राकृतिक वनांचल लैलूंगा दुर्दशा की दंश झेल रहा था। लैलूंगा की दुर्दशा देखकर एक ऐसा व्यक्ति क्षेत्र की बिगड़ी दशा सुधारने के लिए चक्रधर सिंह सिदार के रूप में एक ऐसा व्यक्ति आगे आया जिसने जनता के बीच जाकर 2018 विधानसभा चुनाव में उनसे आशीर्वाद मांगा ताकि वे लैलूंगा में विकास की गंगा बहा सके। जनता ने श्री सिदार को सर आंखों पर बैठाते हुए विधायक बनाकर ही दम लिया। फिर क्या जिस सोच को पूरा करने लिए चक्रधर सिंह विधायक बने थे उन्होंने उसे अमलीजामा शुरू कर दिया।विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन, अपने बुद्धि-विवेक और शासन-प्रशासन के सहयोग से पहाड़ों से घिरे लैलूंगा में विकास की गाथा लिखनी शुरू कर दी।
गांव के हर घर तक पहुँच कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। हर किसी के सुख-दुख के साथी श्री सिदार खुद एक किसान हैं इसलिए किसानों के सुख-दुख को भली-भांति समझते हैं और हमेशा उनके हितों कस ध्यान रखा है। खेती-किसानी को प्रोत्साहित करने शासन के साथ मिलकर क्षेत्र के किसानों को जरूरी जानकारी व लाभ दिला रहे हैं। लैलूंगा में सड़कों का जाल बिछा है औरजो सड़क नहीं बने है वो प्रक्रियाधीन है। गांवों में स्थानीय जरूरत व उपलब्ध संसाधनों के आधार पर लोगों को रोजगार दिला रहे हैं। चक्रधर सिंह के विधायक बनने के बाद लैलूंगा के नागरिकों को जरूरी मूलभूत सुविधाएं मिलनी शुरू हुई तो लोगों की जीवनशैली बदलने लगी है। आज आलम यह है कि श्री सिदार ने अपने कार्यकाल के दौरान करोडों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है।





गौरतलब हो कि विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने लैलूंगा में अब तक करोड़ों रुपए की लागत से नवीन तहसील, उप तहसील, अपेक्स बैंक, पुलिया निर्माण, उपमंडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन, स्वास्थ्य केंद्र में नवीन ओपीडी कक्ष, शव विच्छेदन गृह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनआरसी, आत्मानंद स्कूल की स्थापना, सड़क निर्माण, सड़क डामरीकरण छात्रावास निर्माण, जैसे अनेकों कार्यों की सौगात दी है। इसके अलावा कई विकास कार्य क्रियान्वित है, वहीं करोड़ों के विकास कार्य आगामी बजट में शामिल हो चुके हैं। आईए जानते हैं विधायक चक्रधर सिंह सिदार द्वारा किए गए प्रयासों की संक्षेप जानकारी..
1-ग्राम पंचायत मुकड़ेगा. वि.खं. लैलूंगा में नवीन तहसील की स्थापना
2-ग्राम पंचायत सराईपाली, वि.खं तमनार में उपतहसील की स्थापना
3-नगर पंचायत लैलूंगा में अपेक्स बैंक के नवीन शाखा का स्थापना
4-लैलूँगा-तमनार मार्ग पर हिंझरनाला में पुलिया निर्माण कार्य लागत 3 करोड़ 72 लाख )
5-वि.खं. लैलूंगा के ग्राम बीरसिंघा, बगुड़ेगा, लारीपानी एवं वि.खं तमनार के सराईटोला में उप मण्डी की स्थापना
6-वि.खं. लैलूंगा के ग्राम पंचायत राजपुर प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र राजपुर का 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन
7-वि.खं. लैलूंगा के उप स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर, घटगांव एवं विखं तमनार के धौराभांठा का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन
8-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा में नवीन ओ.पी.डी. कक्ष का निर्माण
9-वि.खं. लैलूंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुसज्जीत शव विच्छेदन गृह (पोस्मार्टम कक्ष) निर्माण
10-वि.ख. तमनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एन.आर.सी. की स्थापना
11-नगर निगम रायगढ़ के कलगा मुड़ा उर्दना में पुलिया निर्माण
12-वि.खं लैलूंगा एवं तमनार में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना
13-वि.खं. तमनार के शास. कॉलेज में सात नवीन पी.जी. संकाय की स्थापना
14-वि.खं लैलूंगा के पाकरगांव-लैलूंगा खारून नदी में पुलिया निर्माण 639.06 लाख
15-वि.खं. तमनार के पूंजीपथरा से मिलूपारा तक सी.सी. सड़क निर्माण लागत 65.16 करोड़
16-मुख्य मार्ग घरघोड़ा लैलूंगा उन्नयन एवं नवीनी करण कार्य लागत 706.63 लाख
17-कसडोल-भैंसगड़ी-बड़गांव-बरलिया मार्ग में सड़क निर्माण लागत 1692.37 लाख
18-वि.खं. लैलूंगा के ग्राम पंचायत नारायणपुर के आश्रित ग्राम मुड़ापारा से करोहन लमडांड़ मार्ग पर सड़क डामरीकरण कार्य लागत 931.38 लाख
19-वि.खं. तमनार के पालीघाट से अमलीढोढ़ा मार्ग पर सड़क डामरीकरण कार्य लागत 522.74 लाख
20-वि. खं. लैलूंगा के राजपुर उरांवपारा से राजगांव तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 173.14 लाख
21-बड़गांव-जूनवानी पहुँच मार्ग में पुलिया निर्माण लागत 187.71 लाख
22-वि.खं तमनार के हुकराडीपा चौराहा से धौराभांठा-हमीरपुर राज्यसीमा तक सड़क निर्माण 4392.52 लाख
23-आई.टी.आई. लैलूंगा में 50 सीटर छात्रावास निर्माण कार्य लागत 157.29 लाख
24-लैलूंगा अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संचालन/उन्नयन कार्य के लिए (डीएमएफ) लागत 80.70 लाख
25-तमनार-उरबा-कुंजारा मार्ग निर्माण (2023-24 बजट में शामिल)
26-वि.खं. रायगढ़ के ग्राम भगोरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवीन भवन निर्माण लागत 75 लाख
27-रायगढ़ जिला मुख्यालय में गोंड़ समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण लागत 50 लाख
28-वि. खं. लैलूंगा के लमडांड़ में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की स्वीकृति लागत 75 लाख
29-वि.खं. लैलूंगा के झगरपुर-बसंतपुर-मुकड़ेगा-राजपुर एवं विखं तमनार के धौराभांठा, कुंजेमुरा, तराईमाल में नवीन स्वामी आत्मानन्द स्कूल खोलने हेतु प्रस्तावित की सौगात
30-विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शालाओं के भवन/अतिरिक्त कक्ष/नवीनीकरण कार्य संख्या 63 लागत राशि 945.00 लाख
31-वि.खं. तमनार के करवाही से बजमुड़ा मिलूपारा मार्ग तक सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य लागत 162.22 लाख
32-वि.खं तमनार के पाता से रेगांव मार्ग तक सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य लागत 297.56 लाख
33-कोड़ासियां से शिवपुर चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य 440.38 लाख
34-सरड़ेगा से घटगांव तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 432.48 लाख
35-राजपुर-कोड़ासियां बहामा सड़क डामरीकरण कार्य लागत 345.81 लाख
36-रोडोपाली से भालूमुड़ा तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 304.93 लाख
37-वि.खं. लैलूंगा के सरमड़ेगा दुरदुरा एवं वि.खं. तमनार के राबो जरेकेला, महलोई, खर्रा, टांगरघाट में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण लागत राशि 199.57 लाख
38-सी.एस.आर.मद 14 ग्राम पंचायतों में पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाईट) के लिए लागत राशि 96 लाख
39-सी.एस.आर.मद में 15 शालाओं में स्मार्ट क्लास प्रारंभ करने हेतु लागत राशि 49.87 लाख
40-सी.एस.आर. मद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लहूँगा में जीर्णोद्धार एवं चिकित्सकीय उपकरण के लिए लागत राशि 45 लाख
41-प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत सडक निर्माण कार्य की संख्या-78 लागत राशि 227.77 लाख
42-करोना महामारी में शासन के निर्देशानुसार सहायता राशि 5 लाख
43-सी.सी. रोड निर्माण कार्य की संख्या 15 लागत राशि 48.90 लाख
44-सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की संख्या 42 लागत राशि 218.50 लाख
45-निर्मला घाट/चबुतरा निर्माण/अहाता निर्माण संख्या 33 लागत राशि 92.06 लाख
46-मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कार्य की संख्या 19 राशि 1445 लाख
47-अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कार्य संख्या 5 लागत राशि 50
48-बोर/हैण्डपम्प खनन कार्य की संख्या 64 लागत राशि 101.70 लाख
49-वि.खं. तमनार में कोलेडेगा बिजना के पास पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 495.11 लाख
50-वि.खं. लैलूंगा में भरारी नाला में पलिया निर्माण कार्य लागत राशि 451.02 लाख
51-लोक शिक्षण मद कार्य संख्या 5 लागत राशि 48.00 लाख
52-वि.खं. लैलूंगा सलिहापारा-कटंगपारा सुबरा मार्ग में पुलिया निर्माण (बजट 2021-22 में शामिल)
53-वि.खं. लैलूंगा पोतरा मार्ग पर पुलिया निर्माण (बजट 2021-22 में शामिल)
54-वि. खं. लैलूंगा के कुंजारा-गमेकेला मार्ग पर पुलिया निर्माण (बजट 2022-23 में शामिल)
55-वि. खं. तमनार में शास. कॉलेज के पास महलोई मार्ग में केलो नदी में पुलिया निर्माण (बजट 2022-23 में शामिल)
56-वि.खं. लैलूंगा के दियागढ़ से चिंगारी पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य (बजट 2022-23 में शामिल)
57-लैलूंगा-कोतबा-लावाकेरा मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य (बजट 2022-23 में शामिल)
58-वि.खं. रायगढ़ के उर्दना से कृष्णापुर खैरपुर मार्ग में सड़क निर्माण (बजट 2023-24 में शामिल)
59-वि.खं. लैलूंगा के राजपुर से कोड़ासियां मार्ग में सड़क निर्माण (बजट 2023-24 में शामिल)
60-भगोरा से सराईपाली मार्ग में सड़क निर्माण (बजट 2023-24 में शामिल)
61-भगोरा से केनानी मार्ग में सड़क निर्माण (बजट 2023-24 में शामिल)
62-वि.खं. रायगढ़ के विजयपुर-टारपाली-पतरापाली महापल्ली मार्ग में सड़क निर्माण ( बजट 2023-24 में शामिल)
63-वि.खं. रायगढ़ के टारपाली से संबलपुरी मार्ग में सड़क निर्माण ( बजट 2023-24 में शामिल)
64-वि.खं. रायगढ़ के जुनवानी से बड़गांव मार्ग में सड़क निर्माण ( बजट 2023-24 में शामिल)
65-वि. खं. लैलूंगा के कोड़ासियां से राजगांव मार्ग में सड़क निर्माण (बजट 2023-24 में शामिल)

66-वि.खं. लैलूंगा के झगरपुर से सागरपाली मार्ग में सड़क निर्माण ( बजट 2023-24 में शामिल)
67-केनापारा से दियागढ़ मार्ग में सड़क निर्माण (बजट 2023-24 में शामिल)
68-रायगढ़ मुख्य मार्ग से फरसाकानी मार्ग में सड़क निर्माण (बजट 2023-24 में शामिल)
बहरहाल, विधायक चक्रधर सिंह सिदार को जनहित में किए जा रहे विकास कार्य लोगों के बीच उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर बैठा रहा है। विधायक द्वारा लोगो की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को तवज्जों देते हुए जितने कार्य कराए गए हैं उसने कार्य बीजेपी के कार्यकाल में कभी नहीं हुआ। श्री सिदार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी और विरोधियों के अनर्गल बयानबाजी को एक ओर रखते लैलूंगा के चहुँओर विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं जिसका रिपोर्ट कार्ड जनता के पास मौजूद है।




