Skip to content
Home | खतरनाक पौधा : जिसे छूने के बाद इंसान आत्महत्या करने को हो जाता है मजबूर

खतरनाक पौधा : जिसे छूने के बाद इंसान आत्महत्या करने को हो जाता है मजबूर

दुनियाभर में लाखों प्रकार के पेड़ पौधे पाए जाते हैं. जो इंसानों के साथ-साथ हर जीव के जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं. क्योंकि इनसे न सिर्फ हमें ऑक्सीजन मिलती बल्कि ये खाने का भी प्रमुख स्रोत होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्लांट यानी पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको छूने के बाद इंसान खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो जाता है। इसीलिए इस पौधे को दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा भी माना जाता है।

बताया जाता है कि इस पौधे को अगर किसी ने गलती से भी छू लिया तो इसका डंक, आग से जलने और बिजली के करंट छू जितना तड़पाता है। इसके छूने से होने वाली तड़प से इंसान खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो जाता है। इसलिए इसे सुसाइड प्लांट भी कहा जाता है। बता दें कि इतना खतरनाक होने के बावजूद भी ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने इस पौधे को अपने घर में उगा लिया। हालांकि, उसने इस पौधे को पिंजरे में बंद करके उगाया है और उसके आगे खतरे का निशान बना दिया है। जिससे इसे कोई छुए ना।

डेनिएल एमलिन जोन्स नाम के इस शख्स ने अपने घर में इस पौधे को कुछ अलग करने के उद्देश्य से उगाया है। उनका कहना है कि वह जिम्पाई -जिम्पाई को बेहद सावधानीपूर्वक तरीके से उगा रहे हैं। वह इस काम में बिलकुल भी लापरवाई नहीं करते । डेनिएल का कहना है कि वह अपने पहले वाले पौधों से बहुत ज्यादा बोर हो चुके थे, इसलिए उन्होंने इस खतनाक पौधे को उगाने का फैसला किया।

इस पौधे को छूने वाला एक साल तक रहता है परेशान

बताया जाता है कि इस पौधे को छूने वाला व्यक्ति एक साल तक परेशान करता है। इसीलिए जिम्पाई -जिम्पाई को हर कोई नहीं उगा सकता है। क्योंकि इसका एक डंक व्यक्ति की जान ले सकता है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने गलती से इस पौधे को छू लिया था, जिसके बाद उसके साथ बहुत बुरा हुआ और वह दर्द सह नहीं पाया, उसके बाद उसने खुद को गोली मार ली, उस शख्स ने इस पौधे का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर के रूप में किया था। यही नहीं ऑक्सफोर्ड टीचर डेनिएल भी इसके खतरे का सामना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस पौधे से जितना दूर रहें उतना अच्छा है। क्योंकि इसके बाद आपका जिन्दा रहना मुश्किल हो सकता है.