सक्ती। कांग्रेस की मजबूती और संगठन को पार्टी के कार्यक्रमों से जोडऩे पूरे देश मे विभिन्न आयोजन किया जा रहा है, वहीं देश और प्रदेश में कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान अंतर्गत नवीन जिला सक्ती अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस प्रभारीगण, कांग्रेस की अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की विशेष बैठक आयोजित की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने बताया कि 23 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की उपस्थिति में जिला प्रभारी हाथ से जोड़ो अभियान श्रीमती उषा पटेल के मार्गदर्शन एवं उपस्थित में वंदना इंजीनियरिंग बाराद्वार रोड सक्ती में विशेष बैठक आयोजित की गई है।
