Skip to content
Home | खरसिया : ग्राम दर्रामुड़ा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया छेरछेरा तिहार

खरसिया : ग्राम दर्रामुड़ा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया छेरछेरा तिहार

खरसिया। छत्तीसगढ़ मे छेरछेरा तिहार लोक परंपरा के अनुसार पौष महीने की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में ग्राम दर्रामुड़ा में शुक्रवार को छेरछेरा तिहार पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें गांव के छोटे-छोटे बच्चों, युवाओं ने घर-घर जाकर छेरछेरा मांगा। छेरछेरा पर्व को लेकर खास कर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

सुबह से ही गांव के बच्चों, युवाओं ने टोली बनाकर झोला एवं बोरी लेकर छेरछेरा मांगने के लिए अपने-अपने घरो से निकले और छत्तीसगढ़िया भाषा में “छेरछेरा.. कोठी के धान ला हेर हेरा” की आवाज देकर छेरछेरा मांगा। किसानों ने छेरछेरा के रुप में धान के साथ यथासंभव रुपए तथा घरों में बनाए पकवान भी दिया।