Skip to content
Home | Sakti News : कलेक्टर ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारियों का लिया जायजा  

Sakti News : कलेक्टर ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारियों का लिया जायजा  

सक्ती। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक, खेल गतिविधियों की तैयारी का जायजा लेने पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, कई पारंपरिक खेल होंगे। इसी बीच नंदेली ग्रामवासियों के आव्हान पर ग्राम में तालाबों की सफाई व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने दुकाल सागर एवं सुकाल सागर तालाब का निरीक्षण किया।

नवगठित जिला सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना 28 नवंबर से आरंभ हो रहे जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लेने नंदेली भाटा स्थित खेल मैदान पहुंचीं। उन्होंने खेल से संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को अनेक दिशा निर्देश दिए एवं समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। जनता खेल देखने आएंगे उन्हें भी किसी प्रकार की समस्या ना हो। इसी बीच नंदेली ग्राम वासियों के आव्हान पर ग्राम में तालाबों की सफाई व्यवस्था के लिए कलेक्टर द्वारा तकरीबन आधा किलोमीटर पैदल चलकर दुकाल सागर एवं सुकाल सागर तालाब का निरीक्षण किया गया। तालाब में व्याप्त गंदगी को देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

तालाबों का क्षेत्रफल लगभग 25 एकड़ है। सफाई के लिए दिशा निर्देश दिए। एसडीएम श्रीमती रैना जमील और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती जागेंद्र साहू भी उनके साथ दौरे में शामिल रहे। साहू को कलेक्टर द्वारा मनरेगा मद से तालाब में साफ-सफाई समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इसी बीच कलेक्टर ने दुकाल सागर एवं सुकाल सागर तालाब के किनारे रहने वालों को कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होते हुए आप सभी को स्वच्छता और कूड़ा करकट इधर-उधर ना फैलाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।