Skip to content
Home | CG Breaking : छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, रायगढ़ जिले से ओपी चौधरी समेत 3 नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में मिली बड़ी जिम्मेदारी.. देखिये पूरी लिस्ट

CG Breaking : छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, रायगढ़ जिले से ओपी चौधरी समेत 3 नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में मिली बड़ी जिम्मेदारी.. देखिये पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर यूं तो 14 महीने का वक्त बचा है लेकिन बीजेपी ने अभी से अपनी तैयारिया तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी रायपुर पहुंचे और बड़ा रोड शो किया। इस दौरान उनके दौरे के तुरंत बाद आज बीजेपी में बड़े बदलाव किए गए हैं। काफी लंबे समय से कोषाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे गौरीशंकर अग्रवाल को इस पद से पद मुक्त कर दिया गया है तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को भी पद से निकालकर इसकी जिम्मेदारी रायगढ़ जिले के युवा नेता रवि भगत को दे दी गई है, वहीं रायगढ़ जिले के यूथ आईकॉन नेता ओपी चौधरी को प्रदेश महामंत्री का पद सौंपा गया है रायगढ़ जिले से ही शकील अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर यह देखा जाए तो प्रदेश कार्यकारिणी में रायगढ़ जिले को भाजपा ने काफी महत्व दिया है। इनके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है।

देखिए पूरी सूची