Skip to content
Home | CG News : राखी पर आ सकती है बीजेपी की दूसरी लिस्ट

CG News : राखी पर आ सकती है बीजेपी की दूसरी लिस्ट

  • खुशवंत दास-अनिल निराला के नाम लगभग

रायपुर। अनिल निराला और सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास के पुत्र खुशवंत दास। दोनों ने भाजपा की सदस्यता ली है। खुशवंत दास ने तो आरंग से अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर पहले ही सबको चौंका दिया है। अब इसी महीने दूसरी सूची भी जारी कर सकती है। इसमें 28 से 30 नाम हो सकते हैं। ये सभी वो सीटें होंगी, जिनमें पिछली पार पार्टी को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। संभावना है कि रक्षा बंधन और उसके आसपास नामों का ऐलान किया जा सकता है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को चुनाव समिति की हुई बैठक में बाकी सीटों पर नामों को लेकर मंथन किया गया था।

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा था कि जल्दी ही दूसरी सूची आएगी। भाजपा ने पहले ऐसे 54 नामों को छांटा था, जहां पिछली बार बड़ी हार मिली थी। इन्हीं सीटों पर पहले प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं। इसी फार्मूले के तहत पहले 21 सीटें डिक्लेयर की गई हैं। ये तय माना जा रहा है कि जिन लोगों को भाजपा में हाल ही में शामिल कराया गया है, उन्हें टिकट मिलेगा । आईएएस नीलकंठ टेकाम भी उनमें शामिल हैं। पार्टी उन्हें केशकाल से चुनाव लड़ा सकती है। इसी तरह सीतापुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता लेने वाले अनिल निराला को टिकट मिलने की पूरी संभावना है। सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास अपने पुत्र खुशवंत दास के लिए आरंग से टिकट मांग रहे हैं और पार्टी उन्हें टिकट दे भी सकती है।