रायगढ़। चरमराई सफाई व्यवस्था की वजह से बढ़ते डेंगू सहित नगर में स्थित में मुक्तिधाम की व्यवस्था सुदृढ़ करने के अलावा नए मुक्तिधाम बनाए जाने के संबंध में आज जिला भाजपा नेता ने निगम सरकार की शव यात्रा भाजपा कार्यालय से नारेबाजी करते हुए निकाली। विरोध स्वरूप शहर सरकार की निकाली गई अर्थी को जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी उप नेता प्रतिपक्ष श्रीनू राव, सचेतक अशोक यादव ने कंधा दिया। शव यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता महिला नेत्रिया सहित भाजपा के पार्षद भी शामिल थे। विरोध स्वरूप निकाली गई इस शव यात्रा में निगम को बदहाल व्यवस्था को लेकर खिलाफ में जमकर नारेबाजी की है।
जिला भाजपा कार्यालय से विरोध स्वरूप निकाली गई शव यात्रा मुखमार्ग से नारेबाजी करते हुए निगम परिसर में सभा के संबोधन के पश्चात् अर्थी के दाह संस्कार के बाद समाप्त हुई। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि बदहाल सडक़े, गरीबों का आवास, अमृत मिशन योजना में अवैध वसूली, हिंदुओं के आराध्य बजरंग बली को नोटिस सहित निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय से लेकर नगर निगम तक विरोध स्वरूप निगम सरकार की शवयात्रा निकाली गई।
कांग्रेसी विधायकों व मंत्री वाले इस जिले में बिगड़ती कानूनव्यवस्था, बदहाल सडक़ों के लिए कांग्रेस सरकार व उसकी नीतियां को जिम्मेदार बताते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने भाजपा की सत्ता के दौरान किए गए विकास कार्यों का स्मरण दिलाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आई। आज विकास कार्यों के लिए कांग्रेस सरकार की तिजोरी खाली है। कर्मचारियों को देने के लिए वेतन नहीं है। कांग्रेस की जीत की कीमत आम जनता परेशान होकर चुका रही है। उमेश अग्रवाल ने आम जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा बस एक साल का इंतजार करिए, पुन: भाजपा आम जनता की उम्मीदों में खरा उतर कर दिखाएगी।

भाजपा नेता ने भेदभाव का आरोप भी लगाया। भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास शून्य बताते हुए कांग्रेस से सवाल पूछा क्या यहां की जनता ने कांग्रेस को मत नहीं दिया? आम जनता को विकास से अछूता रखने पर जनता माफ नहीं करेगी। गूंगी-बहरी सरकार अपने ही शीतयुद्ध में उलझी नजर आ रही है। बदहाल सडक़े, गरीबों का आवास, अमृत मिशन योजना में अवैध वसूली, हिंदुओं का आराध्य बजरंग बली को नोटिस सहित निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय से लेकर नगर निगम तक विरोध स्वरूप निगम सरकार की शव यात्रा निकाली गई।

जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कांग्रेसी विधायक मंत्री वाले इस जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था बदहाल सडक़ों के लिए कांग्रेस सरकार व उसकी नीतियां जिम्मेदार है। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने भाजपा शासन काल का स्मरण कराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आई, आज विकास के लिए सरकार को तिजोरी खाली है। कांग्रेस जनता को बताए कि उनकी सत्ता के दौरान कौन से बड़े कार्य हुए। वरिष्ठ पार्षद सुभाष पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में निगम सरकार बड़ी बाधा बन रही है। प्रधानमंत्री आवास के आबंटन में बरती जा रही लापरवाही से बहुत से हितग्राही इस योजना से वंचित हो गए।
भरी बरसात में शहरवासियों पेयजल की भारी समस्या को जूझना पड़ रहा। पूर्व में किए गए धरने प्रदर्शन का स्मरण दिलाते हुए सुभाष पांडेय ने कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया पर यह सरकार जागने वाली नहीं है। समय रहते सरकार नहीं जागी तो यह अभियान निगम के 48 वार्डों में विरोध स्वरूप चलाया जायेगा। तेजतर्रार नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने कहा जिस सरकार में जन सेवा का भाव न हो वह शव के समान है। निगम सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्षदों वाले वार्डों में विकास कार्य ठप्प है। सरकार को अक्षम बताते हुए कहा कांग्रेस की जीत जनता के लिए दुर्भाग्य साबित हुई है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विवेकरंजन सिन्हा ने कहा हिन्दू आस्था पर चोट स्वीकार्य नहीं है।
विचारणीय प्रश्न यह है कि पार्टी के पार्षदों को विरोध स्वरूप शव यात्रा क्यों निकालनी पड़ी? वार्ड के जन प्रतिनिधियों को निगम सरकार से कोई आस ही नहीं बची। ऐसी लापरवाह सरकार को बेदखल किया जाना चाहिए। निगम उपनेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ पार्षद श्रीनू राव ने निगम सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा पार्षद दल के बारम्बार आग्रह को भी दरकिनार किया जा रहा। निगम की भ्रष्ट सरकार जनहित की बजाय स्वहित के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। जनहितों के लिए प्रतिबद्ध विपक्ष की मांगों की अनसुनी करने की वजह से भ्रष्ट सरकार की शव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। जनहित के लिए फैसले नहीं लेने वाली इस सरकार को नैतिक रूप से पद में बने रहने का अधिकार खो दिया है।
शवयात्रा के दौरान निगम सचेतक अशोक यादव ने गरजते हुए कहा कि निगम से लेकर विधानसभा प्रदेश में कांग्रेस के महापौर, सभापति, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री सभी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हंै। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद विकास कार्यों को मानो ग्रहण लग गया है। हिस्से बंटवारे को लेकर चल रहे वाद-विवाद की वजह से विकास कार्य ठप्प है। निगम सरकार की असफलता की वजह से विकास से कोसों दूर है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष कौशलेष मिश्रा ने हुए कहा कि निगम की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे में विफल है। जनकल्याण के सारे कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। जन हित से जुड़े निर्णय नहीं लिए जा रहे हैं।
शव यात्रा के दौरान आलोक सिंह ने कहा कि निगम की अकर्मण्यता, लाल फीताशाही की वजह से शहर का विकास थम सा गया है। बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बलबूते निगम में सरकार बनाने वाली कांग्रेस सरकार अपने किए वादों से मुकर रही है। शव यात्रा में रही मौजूदगी पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, श्रीकांत सोमावार, चंद्रप्रकाश पांडेय (बब्बल), रत्थू गुप्ता, आलोक सिंह, सुभाष पांडेय, श्रीमती पूनम सोलंकी नेता प्रतिपक्ष, श्रीनू राव उपनेता प्रतिपक्ष, अशोक यादव सचेतक, पंकज कंकरवाल पार्षद, श्रीमती नवधा परदेशी मिरी पार्षद, श्रीमती ईशकृपा तिर्की पार्षद, राघवन सिंह पार्षद, श्रीमती नीलम रंजू संजय, श्रीमती पुष्पा निरंजन साहू पार्षद, सोमेश साहू, मुक्तिनाथ (बबुआ), श्रीमती सुमित्रा खुलू सारथी, नगर मंडल अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू, चक्रधर नगर मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, सुरेश गोयल, मनोज शर्मा, ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, दिबेश सोलंकी, सुरेंद्र पांडे, विकास केडिय़ा, महेश शुक्ला, अरुण कातोरे, अनुपम पाल, अमित शर्मा, श्रवण सिदार, श्रीमती शीला तिवारी, श्रीमती गोपिका गुप्ता, दुर्गा देवांगन, त्रिवेणी डहरे, शोभा शर्मा, सुशीला चौहान, मेघा जाटवर, मेहरूनिशा, बीना चौहथा, प्रमोद गुप्ता, प्रवीण द्विवेदी, ओंकार तिवारी, अंशु टुटेजा, सुमित शर्मा, सूरज शर्मा, पूजा चौबे, मीतेश शर्मा, निकुंज शर्मा, अंकुर गोरख, हेमचंद साहू, अंकुर गोरख, यशवंत गुप्ता, शशिभूषण चौहान, अधीश रतेरिया, भुवेनश्वर साहू, दीनदयाल साहू, खुशीराम चौहान, रामेश्वर (गोलू), आकाश शर्मा, छोटू खान, नरेंद्र ठेठवार, के. संजीत राव, बबलू सारथी, ऐश अग्रवाल, राकेश रात्रे, रामजाने भारद्वाज, सुजीत लहरे, बबलू गुप्ता, तरनजीत भाटिया, गोविंदा सारथी, श्रेयांश ठाकरे, प्रदीप खलखो उपस्थित रहे।
