Skip to content
Home | खरसिया महाविद्यालय में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती सम्पन्न

खरसिया महाविद्यालय में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती सम्पन्न

खरसिया। शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया में 03 जनवरी 2023 को सावित्री बाई फूले की जयंती मनायी गई। महिला छात्रों की अधिकता एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले दिनों महाविद्यालय के मुख्य भवन को देश में प्रथम महिला विद्यालय खोलने का श्रेय प्राप्त प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले के नाम से अभिहित किया गया है। इसी तरह एक भवन को रानी लक्ष्मीबाई ब्लॉक एवं अन्य नए भवन को प्रसिद्ध छायावादी कवयित्री महादेवी वर्मा के नाम से सुशोभित किया गया है।

श्रीमती फूले के जन्म दिवस के अवसर पर प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्रों ने पूजा करते हुए उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किए। डॉ. आर के टण्डन ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए सावित्री बाई फूले के द्वारा समाज सुधार और नारी सुधार की दिशा में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इन्होंने छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह आदि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया एवं नारी शिक्षा, विधवा विवाह आदि के लिए भरसक प्रयास किया। प्राचार्य डॉ. आर के तिवारी ने इस अवसर पर सावित्री बाई फूले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी। इसी के साथ हिन्दी विभाग के लोकप्रिय शिक्षक व साहित्यकार विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश टण्डन का जन्म दिवस भी विभागीय छात्रों ने हिन्दी विभाग में हर्षोल्लास एवं पूर्ण सादगी के साथ मनाया।

जयंती के अवसर पर प्रो. एम एल धीरही, प्रो. सरला जोगी, प्रो. के एक्का, डॉ. श्वेता तिवारी, प्रो. जे आर कुर्रे, प्रो. डी के संजय, प्रो. ए के पटेल, डॉ. मो. तलहा, डॉ. आकांक्षा मिश्रा, डॉ. मीना गुप्ता, प्रो. एल डी मानिकपुरी, प्रो. मनोज बरेठा, प्रो. डी के भोई, जी डी महन्त, प्रो. पी के चेतानी, स्वाति सिंह, प्रो. साक्षी देवांगन, प्रो. प्रतिमा सिंह, प्रो. सी वी डनसेना के जांगड़े, मदन मलहोत्रा, अरूण यादव, प्रेमसाय, रूद्र डी के नागरे, यू एस टोण्डे, प्रो. नमन गुप्ता, सोनिया चौहान, प्रियंका पटैल, रूकमणी पटेल, सुनीता सिदार, शारदा पटैल, मुकेश पटैल, सोनाली चौहान, दुर्गा पटैल, रेशमा चौहान, कौशिल्या गबेल, अंजू पटैल, सृष्टि पटैल, भारती पटैल, अजीत भारद्वाज, किरण सिदार, अंजलि पटैल, तोषेन्द्र पटैल, ट्विंकल वैष्णव, धनेश्वरी बंजारे, कीर्तन अजय, शिव कुमारी, नमिता पटैल, हीना सहित अनेक छात्र छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही।