Skip to content
Home | अटलजी ने छग निर्माण कर किया विकास का मार्ग प्रशस्त – संयोगिता

अटलजी ने छग निर्माण कर किया विकास का मार्ग प्रशस्त – संयोगिता

मालखरौदा। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धापूर्वक जगह-जगह मनाई गई। उनकी जीवनी को लेकर जगह-जगह चौक-चौराहों में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उद्बोधन कर लोगों को बताया। चंद्रपुर विधानसभा कि भाजपा नेत्री, प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने भी आमजनों के बीच पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। साथ ही 2022 का अंतिम नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम भी सामूहिक सुने।

इसी कड़ी में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि अटल ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। आज छत्तीसगढ़ विकसित रूप में दृष्टिगोचर हो रहा है तो यह अटल जी की ही देन है। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनकी विदेश नीति और कूटनीति से भारत को वैश्विक पहचान मिली थी। अटल सिर्फ एक नेता ही नहीं, बल्कि एक कवि के रूप में भी जाने जाते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का भी सामूहिक श्रवण किया।