छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Asia Cup 2025 Live : मोबाइल पर ऐसे देख पाएंगे LIVE मैच, जानें फ्री या पेड स्ट्रीमिंग का पूरा सच!

asia cup 1

डेस्क। क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा दिन आ गया है, क्योंकि आज से एशिया कप 2025 का आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम कल यानी 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इस बार रोमांच दोगुना होगा क्योंकि ओमान की टीम पहली बार एशिया कप में उतर रही है।

अब सवाल यही है कि मोबाइल यूजर्स इस टूर्नामेंट की LIVE स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देख पाएंगे?
मोबाइल पर कहां देखें एशिया कप 2025?
सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv एप पर होगी। अगर आप एंड्रॉइड या आईफोन यूजर हैं तो एप डाउनलोड करके सीधे अपने मोबाइल पर मैच देख सकते हैं।

क्या फ्री में देख सकते हैं मैच?
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक निराशाजनक खबर है। एशिया कप 2025 के मैच फ्री में उपलब्ध नहीं होंगे। लाइव देखने के लिए आपको Sony Liv का सब्स्क्रिप्शन लेना होगा। सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये से शुरू होता है। यानी बिना सब्स्क्रिप्शन के आप लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद नहीं ले पाएंगे।

आज का मैच कब शुरू होगा?
आज का पहला मुकाबला अफगानिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच रात 8 बजे शुरू होंगे। हालांकि 15 सितंबर को होने वाला ओमान बनाम यूएई मैच शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा।

टीवी पर कैसे देखें?
अगर आप मोबाइल पर नहीं देखना चाहते तो चिंता की बात नहीं है। सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network चैनल्स पर भी किया जाएगा।

इस बार 8 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। अब देखना ये है कि क्या टीम इंडिया अपना 9वां खिताब जीत पाएगी या कोई नई टीम एशिया का सरताज बनेगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: