Skip to content
Home | अनिल वर्मा रायगढ़ के नए DDA, प्रमोशन के बाद उप संचालक के रूप में पहली पोस्टिंग, हरीश राठौर पूर्ववत् SDO रहेंगे

अनिल वर्मा रायगढ़ के नए DDA, प्रमोशन के बाद उप संचालक के रूप में पहली पोस्टिंग, हरीश राठौर पूर्ववत् SDO रहेंगे

रायगढ़। कृषि विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे सहायक संचालक कृषि को सरकार ने तोहफा देते हुए प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग भी दी। सूरजपुर जिले में सहायक संचालक रहे अनिल कुमार वर्मा को रायगढ़ उप संचालक बनाया गया है। कृषि विभाग में प्रमोशन काफी समय से लंबित था। इसकी एक सूची बुधवार को जारी की गई। इसमें आठ सहायक संचालकों को उप संचालक बनाकर पदस्थ किया गया है। प्रतापपुर जिला सूरजपुर में अनुविभागीय कृषि अधिकारी के रूप में काम कर रहे सहायक संचालक अनिल वर्मा को उप संचालक प्रमोट किया गया है।

साथ ही उनको रायगढ़ उप संचालक बनाया गया। अब तक रायगढ़ में उप संचालक का प्रभार संभाल रहे हरीश राठौर पूर्ववत सहायक संचालक के रूप में काम करेंगे। उनकी पोस्टिंग एसडीओ की होगी। इसी तरह मोनेष साहू को धमतरी, उमेश सिंह को संचालनालय नवा रायपुर, सत्यजीत कंवर को गौरेला पेंड्रा मरवाही, मोरध्वज डडसेना को बेमेतरा, अजय कुमार अनंत को कोरबा, राजीव श्रीवास्तव को जगदलपुर और अमित कुमार सिंह को मंत्रालय में उप संचालक बनाकर पदस्थ किया गया है।