Skip to content

Home | जांजगीर में मिला 60 किलो का कछुआ, देखने के लिए उमड़ी भीड़.. Watch Video

जांजगीर में मिला 60 किलो का कछुआ, देखने के लिए उमड़ी भीड़.. Watch Video

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक बड़े आकार का कछुआ मिला है, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कचुएं का वजन करीब 60 किलो बताया जा रहा है। लोकल गोताखोरों की मदद से कछुएं को बैराज में छोड़ दिया गया है।

ये पूरा मामला जांजगीर के बिर्रा बसंतपुर बैराज का है। दरअसल आज मंगलवार की सुबह कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए बसंतपुर बैराज आये थे। यहां पर उनकी जाल में कछुआ फंस गया। मछुआरों ने जाल को बाहर निकाला तो 60 किलो वजनी कछुआ देखकर सभी हैरान रह गये।

इधर जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो मौके पर कछुए को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोकल गोताखोरों की मदद से कछुआ को बैराज में वापस छोड़ा गया।