Skip to content

Home | Sakti News : धान खरीदी के बाद अवैध परिवहन पर कलेक्टर सख्त, बिना दस्तावेज परिवहन करते 50 बोरी धान जब्त

Sakti News : धान खरीदी के बाद अवैध परिवहन पर कलेक्टर सख्त, बिना दस्तावेज परिवहन करते 50 बोरी धान जब्त

सक्ती। उपार्जन केंद्र में खपाने के लिए सक्ती में धान के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। अभिजीत राजभानू (अतिरिक्त तहसीलदार चंद्रपुर) और राजस्व टीम मेंबर्स ने अवैध रूप से परिवहन हो रहे 50 बोरी धान जब्त किया है। दस्तावेज के अभाव में धान को जब्त कर लिया गया है। कृषक द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की गई है। तदोपरांत उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कुछ दिन पहले ही कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने निर्देश दिये थे कि राजस्व और पुलिस विभाग मिलकर एकजुट होकर काम करें, उसी निर्देश का पालन विभागों ने करते हुए अवैध धान परिवहन करने वालों पर सफलता प्राप्त की। धान माफिया बिना कागजातों के जरिए बिक्री केंद्रों में धान खपा रहे थे। लगातार बढ़ रही इन्हीं शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर पन्ना के निर्देशानुसार सभी अधिकारी ग्राउंड लेवल पर उतरकर छापामार कार्रवाई में लगे हैं।

शुक्रवार को मुखबिरों ने कलेक्टर को सूचना दी कि माजदा वाहन में 50 बोरी धान का परिवहन किया जा रहा है। सूचना तंत्रों से इस संबंध में जानकारी मिलते ही हरकत में आई अभिजीत राजभानू और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने वाहन को खड़ा कराया और कागजात दिखाने के लिए कहा चालक के पास किसी तरह से कोई दस्तावेज नहीं थे। धान बोरियों से लदी वाहन बिक्री केंद्र जा रही थी, लेकिन उसके बाद भी कोई दस्तावेज नहीं रखा गया था। मामले की इसी गंभीरता को देखते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर चौकी में खड़ा कर दिया गया है।